गुना नगर: हाट रोड पर सीवर लाइन के लिए खोदी नाली में धशा ट्राली का पहिया, हादसा टला
गुना में हाट रोड पर सीवर लाइन के लिए खोदी नाली में मिट्टी से भरी ट्रैक्टर ट्राली का पहिया धश गया। घटना के वक्त कोई राहगीर या वाहन चालक आसपास नही था। अन्यथा दुर्घटना हो सकती थी। लोगो ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, विकास कार्य होना अच्छी बात है लेकिन खोदी गई सड़कों की मरम्मत अच्छी होनी थी। खानापूर्ति कर दी है। वाहन चालक आए दिन इसी तरह से परेशान होते है।