गुना नगर: कैंट थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय नाबालिक लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुना ke कैंट थाना पुलिस ने अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी को पकड़ा है। थाना प्रभारी दिलीप राजोरिया ने बताया, 9 अप्रैल को 16 वर्षीय नाबालिक लड़की की मां ने 5 अप्रैल से लड़की लापता होने की रिपोर्ट की थी। पुलिस ने ग्राम चूरेला थाना फतेहगढ़ जिला गुना से लड़की को दस्तयाब कर 11 अप्रैल को अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी दीपक अहिरवार निवासी चूरेला को गिरफ्तार किया है।