गिधौर: गिद्धौर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव, यात्रियों में बढ़ा रोष
Gidhaur, Jamui | Aug 21, 2026 दानापुर रेल मंडल के किऊल-झाझा रेलखंड स्थित गिद्धौर रेलवे स्टेशन इन दिनों बदहाली का शिकार है। रोजाना रेलवे को राजस्व देने वाले इस स्टेशन पर यात्रियों को शुद्ध पेयजल, साफ शौचालय और स्वच्छ वातावरण जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। यात्रियों ने शुक्रवार को 5 बजे बताया कि डाउन प्लेटफॉर्म की स्थिति सबसे खराब है। स्टेशन का शौचालय जर्जर है, दरवाजा भी टूटा है।