अनिल विज ने नवाया मनसा देवी में शीश
हरियाणा के बिजली ट्रांसपोर्ट एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज अश्विन नवरात्र के सातवें दिन माता मनसा देवी मंदिर में परिवार सहित माथा टेककर विधिवत पूजा-अर्चना की व महामायी का आशीर्वाद लिया।
श्री विज ने इसके उपरांत मंदिर परिसर स्थित यज्ञशाला में आयोजित हवन-यज्ञ में भाग लिया और आहुतियां डालीं।
श्री माता मनसा देवी पूजास्थल बोर्ड की सचिव शारदा प्रजापति ने बिजली मंत्री को सम्मानस्वरूप माता मनसा देवी का चित्र भेंट किया।
बिजली मंत्री श्री विज ने प्रदेशवासियों को अश्विन नवरात्र की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सातवें नवरात्र के पावन अवसर पर महामायी के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने मां मनसा देवी के चरणों में प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन और हरियाणा प्रदेश निरंतर तरक्की और खुशहाली के मार्ग पर आगे बढ़ता रहे इसकी प्रार्थना की
उनके साथ उनके चाचा एस डी विज,भाई कपिल विज उनकी पत्नी अनु, सरिता विज,बेटी आरती विज, शुभम विज,अतुल महेंद्र, भारती विज, वान्या ओर अनन्या सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे!
पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia