संस्कार भारती के ‘संघ गीताराधनम्’ में शामिल हुए मेयर शाम लाल बंसल, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रभावना का दिया संदेश
पंचकूला। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष एवं राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में संस्कार भारती, पंचकूला द्वारा ‘संघ गीताराधनम् : संगीत व नृत्योत्सव’ का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में पंचकूला के मेयर शाम लाल बंसल शामिल हुए और भारतीय संस्कृति, संगीत तथा राष्ट्रभावना से जुड़े इस आयोजन का हिस्सा बने।
कार्यक्रम में हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं संस्कार भारती, पंचकूला के मुख्य संरक्षक ज्ञान चंद गुप्ता, संस्कार भारती के त्रिक्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य नवीन शर्मा, संरक्षक कुसुम कुमार गुप्ता, संरक्षक विजय कुमार बागड़ी तथा चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी की चेयरमैन डॉ. सुखमिंदर कौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
मेयर शाम लाल बंसल ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक आयोजन भारतीय संस्कृति, समृद्ध विरासत, राष्ट्रप्रेम और कला परंपराओं को संरक्षित करने के साथ-साथ नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
#shamlalbansal #viksitpanchkula #panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia