मेयर शाम लाल बंसल की मौजूदगी में सेक्टर-14 मंडी में नुक्कड़ नाटक से दिया स्वच्छता का संदेश
पंचकूला। स्वच्छता ही सेवा 2026 अभियान के अंतर्गत सेक्टर-14 मंडी में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। नाटक के जरिए नागरिकों को स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और अपने आसपास सफाई रखने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर कालका विधानसभा की विधायक शक्ति रानी शर्मा, वार्ड नंबर 10 के पार्षद शेखर पांडे, वार्ड नंबर 8 के पार्षद राज कुमार जैन, गौरव शर्मा, चंदा शर्मा, शुभम सैनी और प्रदीप सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
नगर निगम पंचकूला के मेयर शाम लाल बंसल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत आयोजित इस पहल के माध्यम से नागरिकों को स्वच्छता के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने में जनभागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
पंचकूला की हर बड़ी खबर के लिए Follow करें।
#panchkulanews #panchkula #panchkulasocialmedia