मोरनी–बड़ीशेर रूट पर बस खराब होने से श्रद्धालु परेशान, अष्टमी मेले में पहुंचने के लिए करना पड़ा दिक्कतों का सामना
माता नगर कोटी बड़ीशेर में अष्टमी के मेले के दौरान बस सेवा प्रभावित, श्रद्धालुओं ने हरियाणा रोडवेज प्रबंधन से विशेष अवसरों पर अतिरिक्त बसें चलाने की मांग की
मोरनी, 18 अक्टूबर। माता नगर कोटी बड़ीशेर में आज अष्टमी के मेले के अवसर पर मोरनी–बड़ीशेर रूट पर चलने वाली बस खराब होने के कारण श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मेले में माता के दर्शन करने के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कतें आईं।
श्रद्धालुओं का कहना है कि नवरात्रों के दौरान अष्टमी जैसे विशेष अवसरों पर बड़ी संख्या में लोग माता के दर्शन करने पहुंचते हैं। ऐसे में बस सेवा बाधित होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।
श्रद्धालुओं ने हरियाणा रोडवेज प्रबंधन से अपील की है कि धार्मिक मेलों, त्योहारों और अन्य विशेष अवसरों पर यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त बसों की व्यवस्था की जाए। साथ ही, मोरनी–बड़ीशेर रूट पर बसों का नियमित संचालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं और आम यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
#सच्ची_खबर_सटीक_विश्लेषण