आलमनगर: आलमनगर थाना क्षेत्र के सिंघार में गोलीकांड में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
सिंघार गांव में बीते बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच में मारपीट के मामले में चली गोली में घायल हुए एक युवक के इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मात्रा में सन्नाटा पसर गया। मालूम हो कि उक्त मामले में अभी तक तीन लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। शनिवार की देर रात तक मृतक का शव सिंघार गांव पहुंचेगा।