आलमनगर: आलमनगर थाना परिसर में शनिवार को लगा जनता दरबार, तीन मामलों की हुई सुनवाई
आलमनगर की अंचल अधिकारी दिव्या कुमारी के द्वारा विभागीय निर्देश के आलोक में शनिवार को आलमनगर थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान अलग-अलग जगह से आने वाले कुल तीन जमीन संबंधित विवादों की सुनवाई की गई, जिसमें साक्ष्य और कागजात के आधार पर तीनों ही मामलों का निष्पादन कर दिया गया। मौके पर कई अंचल कर्मी, पुलिसकर्मी व फरियादी मौजूद रहे।