Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
Coronavirus
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
No video available

लखीसराय: दिल्ली में इलाज के दौरान सीआरपीएफ जवान की हुई मौत। दी गई श्रद्धांजलि

लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के सीआरपीएफ जवान की दिल्ली में इलाज के दौरान ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई। घटना रामगढ़ चौक थाना क्षेत्र के परसामा गांव की है। जहां के रहने वाले स्वर्गीय श्री राम यादव के 55 वर्षीय पुत्र नारायण यादव सीआरपीएफ में एएसआई जीडी पद पर दिल्ली सुप्रीम कोर्ट में कार्यरत था।

MORE NEWS

लखीसराय । चार नए राजकीय डिग्री कॉलेजों का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन
लखीसराय। जिले के हलसी, रामगढ़ चौक, चानन और पिपरिया प्रखंडों में नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन बुधवार को हर्षोल्लास के साथ हुआ। बिहार के मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारों महाविद्यालयों का उद्घाटन किया। हलसी प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, तरहारी में मुख्य लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक कार्यक्रम से जुड़े।
कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा अतिथियों और आम लोगों के लिए बैठने एवं तकनीकी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी।
इस अवसर पर जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि चार नए डिग्री कॉलेजों की स्थापना जिले के शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम है। इससे स्थानीय विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिलों या महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अब संसाधनों और दूरी के कारण शिक्षा से वंचित रहने की समस्या काफी हद तक दूर होगी।
डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी कॉलेज परिसरों में स्वच्छता, पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था और तकनीकी सुविधाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही नामांकन और शैक्षणिक गतिविधियों को समयबद्ध एवं सुचारू रूप से संचालित करने पर भी जोर दिया।
जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने बताया कि नवस्थापित चारों डिग्री कॉलेजों में अब तक हुए नामांकन में लगभग 75 प्रतिशत छात्राएं हैं, जो जिले में बालिका शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता का सकारात्मक संकेत है।
कार्यक्रम में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ तथा अन्य वरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

लखीसराय । चार नए राजकीय डिग्री कॉलेजों का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने किया वर्चुअल उद्घाटन लखीसराय। जिले के हलसी, रामगढ़ चौक, चानन और पिपरिया प्रखंडों में नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन बुधवार को हर्षोल्लास के साथ हुआ। बिहार के मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चारों महाविद्यालयों का उद्घाटन किया। हलसी प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, तरहारी में मुख्य लाइव प्रसारण का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, जनप्रतिनिधि और आम नागरिक कार्यक्रम से जुड़े। कार्यक्रम स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था तथा अतिथियों और आम लोगों के लिए बैठने एवं तकनीकी सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार ने कहा कि चार नए डिग्री कॉलेजों की स्थापना जिले के शिक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक कदम है। इससे स्थानीय विद्यार्थियों, विशेषकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए दूसरे जिलों या महानगरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अब संसाधनों और दूरी के कारण शिक्षा से वंचित रहने की समस्या काफी हद तक दूर होगी। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सभी कॉलेज परिसरों में स्वच्छता, पेयजल, बिजली, बैठने की व्यवस्था और तकनीकी सुविधाएं बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही नामांकन और शैक्षणिक गतिविधियों को समयबद्ध एवं सुचारू रूप से संचालित करने पर भी जोर दिया। जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम ने बताया कि नवस्थापित चारों डिग्री कॉलेजों में अब तक हुए नामांकन में लगभग 75 प्रतिशत छात्राएं हैं, जो जिले में बालिका शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता का सकारात्मक संकेत है। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता नीरज कुमार, उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी, विभिन्न प्रखंडों के बीडीओ तथा अन्य वरीय अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 15, 2026

लखीसराय में तीन शराब तस्कर एवं दो शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार #bihar #lakhisarai #crime #exise

लखीसराय में तीन शराब तस्कर एवं दो शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार #bihar #lakhisarai #crime #exise

Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 15, 2026

डिग्री कॉलेज नहीं मिलने पर टावर पर चढ़ गए पूर्व मुखिया जी, सहरसा जिले का मामला #bihar

डिग्री कॉलेज नहीं मिलने पर टावर पर चढ़ गए पूर्व मुखिया जी, सहरसा जिले का मामला #bihar

Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 15, 2026

डिग्री कॉलेज उद्घाटन की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
लखीसराय। जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने जिले में नवनिर्मित राजकीय डिग्री कॉलेजों के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय डिग्री महाविद्यालय, हलसी एवं रामगढ़ चौक का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए।
डीएम ने बताया कि उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, तरहारी (हलसी) में मुख्यमंत्री के डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए प्रसारण कक्ष को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाने, अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में गरिमापूर्ण स्वागत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मध्य एवं उच्च विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और शिक्षक निर्धारित यूनिफॉर्म में अनुशासित रूप से शामिल होंगे। नव-नामांकित विद्यार्थियों का फूलों से स्वागत किया जाएगा तथा छोटे बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी।
डीएम ने लाइव प्रसारण निर्बाध रखने के लिए जनरेटर की व्यवस्था, कार्यक्रम की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी, विद्यार्थियों द्वारा रंगोली निर्माण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट प्लान तैयार करने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) को समन्वय स्थापित करने को कहा।
उन्होंने चानन एवं पिपरिया स्थित डिग्री कॉलेजों के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा करने तथा नियमित प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ उपलब्ध कराने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया।
निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

डिग्री कॉलेज उद्घाटन की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश लखीसराय। जिला पदाधिकारी शैलेंद्र कुमार ने जिले में नवनिर्मित राजकीय डिग्री कॉलेजों के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय डिग्री महाविद्यालय, हलसी एवं रामगढ़ चौक का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, तरहारी (हलसी) में मुख्यमंत्री के डिग्री कॉलेज उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए प्रसारण कक्ष को फूलों से आकर्षक ढंग से सजाने, अतिथियों, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के बैठने की समुचित व्यवस्था करने तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति में गरिमापूर्ण स्वागत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में मध्य एवं उच्च विद्यालयों के छात्र-छात्राएं और शिक्षक निर्धारित यूनिफॉर्म में अनुशासित रूप से शामिल होंगे। नव-नामांकित विद्यार्थियों का फूलों से स्वागत किया जाएगा तथा छोटे बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप ट्रॉफी भी प्रदान की जाएगी। डीएम ने लाइव प्रसारण निर्बाध रखने के लिए जनरेटर की व्यवस्था, कार्यक्रम की फोटोग्राफी एवं वीडियोग्राफी, विद्यार्थियों द्वारा रंगोली निर्माण और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही कार्यक्रम का मिनट-टू-मिनट प्लान तैयार करने के लिए विद्यालय के प्रधानाध्यापक एवं जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा) को समन्वय स्थापित करने को कहा। उन्होंने चानन एवं पिपरिया स्थित डिग्री कॉलेजों के उद्घाटन कार्यक्रम की तैयारियों की भी समीक्षा करने तथा नियमित प्रतिवेदन एवं फोटोग्राफ उपलब्ध कराने का निर्देश जिला शिक्षा पदाधिकारी को दिया। निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 14, 2026

मुंगेर विश्वविद्यालय के विरोध में ABVP का अर्थी जुलूस, छात्र हितों की अनदेखी पर जताया आक्रोश
लखीसराय। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) लखीसराय इकाई ने मुंगेर विश्वविद्यालय के खिलाफ मंगलवार को अर्थी जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। परिषद ने प्रायोगिक परीक्षाओं में कथित अवैध वसूली, छात्रों के साथ दुर्व्यवहार और लगभग 80 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने का विरोध करते हुए छात्र हितों की रक्षा की मांग उठाई।
आर. लाल कॉलेज मैदान से शुरू हुआ अर्थी जुलूस बीच बाजार तक निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता शामिल हुए तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
प्रदर्शनकारियों ने हाल ही में प्रायोगिक परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दूरस्थ परीक्षा केंद्र छात्रों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन रहे हैं। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की।
ABVP के विभाग संयोजक मनीष यादववंशी ने आरोप लगाया कि मुंगेर विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली छात्र विरोधी है। उन्होंने कहा कि प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर कथित अवैध वसूली, छात्रों के साथ दुर्व्यवहार और दूर-दराज के परीक्षा केंद्र देकर विद्यार्थियों को परेशान किया जा रहा है। परिषद छात्र हितों से कोई समझौता नहीं करेगी।
नगर मंत्री बिट्टू आर्य ने मांग की कि विश्वविद्यालय प्रशासन अविलंब कथित अवैध वसूली पर रोक लगाए, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे तथा प्रायोगिक परीक्षाएं विद्यार्थियों की सुविधा के अनुसार निकट या होम सेंटर पर आयोजित कराए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

मुंगेर विश्वविद्यालय के विरोध में ABVP का अर्थी जुलूस, छात्र हितों की अनदेखी पर जताया आक्रोश लखीसराय। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) लखीसराय इकाई ने मुंगेर विश्वविद्यालय के खिलाफ मंगलवार को अर्थी जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। परिषद ने प्रायोगिक परीक्षाओं में कथित अवैध वसूली, छात्रों के साथ दुर्व्यवहार और लगभग 80 किलोमीटर दूर परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाने का विरोध करते हुए छात्र हितों की रक्षा की मांग उठाई। आर. लाल कॉलेज मैदान से शुरू हुआ अर्थी जुलूस बीच बाजार तक निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और कार्यकर्ता शामिल हुए तथा विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने हाल ही में प्रायोगिक परीक्षा देकर लौट रही एक छात्रा की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि दूरस्थ परीक्षा केंद्र छात्रों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बन रहे हैं। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था करने की मांग की। ABVP के विभाग संयोजक मनीष यादववंशी ने आरोप लगाया कि मुंगेर विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली छात्र विरोधी है। उन्होंने कहा कि प्रैक्टिकल परीक्षा के नाम पर कथित अवैध वसूली, छात्रों के साथ दुर्व्यवहार और दूर-दराज के परीक्षा केंद्र देकर विद्यार्थियों को परेशान किया जा रहा है। परिषद छात्र हितों से कोई समझौता नहीं करेगी। नगर मंत्री बिट्टू आर्य ने मांग की कि विश्वविद्यालय प्रशासन अविलंब कथित अवैध वसूली पर रोक लगाए, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे तथा प्रायोगिक परीक्षाएं विद्यार्थियों की सुविधा के अनुसार निकट या होम सेंटर पर आयोजित कराए। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Lakhisarai, Lakhisarai | Jul 14, 2026

लखीसराय: दिल्ली में इलाज के दौरान सीआरपीएफ जवान की हुई मौत। दी गई श्रद्धांजलि - Lakhisarai News