बांका: सदर थाने में भूमि संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर लगाया गया जनता दरबार, चार मामलों का हुआ निष्पादन
Banka, Banka | Nov 23, 2024 सदर थाना में शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे भूमि संबंधित मामले के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बांका अंचल के राजस्व कर्मचारी आसुतोष कुमार एवं थाना के एसआई बीके सिंह ने फरियादियों की मामले की जांच की। इस दौरान 4 मामले का निष्पादन दोनों पक्षों के समक्ष किया गया, जबकि 4 नया मामला भी दर्ज किया गया।