बांका: एसबीआई बैंक के बाहर से पुलिस ने एक युवक को संदिग्ध अवस्था में किया गिरफ्तार
Banka, Banka | Nov 23, 2024 सदर थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात करीब 10 बजे शकुंतला मार्केट स्थित एसबीआई बैंक के बाहर से संदिग्ध अवस्था में एक युवक को गिरफ्तार किया। शनिवार को युवक को आगे की कार्यवाही के लिए न्यायालय भेजा गया। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि पुरानी बस स्टैंड निवासी कुंदन ठाकुर एसबीआई बैंक के बाहर संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया गया।