बांका: दर्दमारा चेक पोस्ट से शराब के साथ 3 लोगों को किया गया गिरफ्तार
Banka, Banka | Nov 23, 2024 उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार की देर संध्या 8 बजे दर्दमारा चेक पोस्ट पर से तीन लोगों को शराब के साथ गिरफ्तार किया।शनिवार को अस्पताल में सभी का मेडिकल जांच कराया गया। उत्पाद अधिकारियों ने बताया कि दर्दमारा चेक पोस्ट के पास से मुंगेर जिला निवासी मंजेश कुमार, अरुण कुमार एवं नकसोसा निवासी उपेंद्र यादव को शराब के गिरफ्तार किया गया।