बड़वानी जिले में गंभीर अपराधों में वांछित 5 फरार आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक पद्मविलोचन शुक्ल ने नकद इनाम घोषित किया है। बड़वानी थाने के आरोपी शुभम मानकर को जब पुलिस जवान केंद्रीय जेल छोड़ने ले जा रहे थे, तब वह कारंजा चौराहे के पास चलती बाइक से छलांग लगाकर हथकड़ी समेत पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया। एसपी ने शुभम, पानसेमल के आर्म्स एक्ट आरोपी प्रवीण सिंह और बड़वानी के कस्तरा निगवाल पर 2-2 हजार रुपये तथा वरला के एनडीपीएस आरोपी शांतिलाल और अमीश पर 1-1 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। पुलिस ने सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखने का भरोसा दिया है। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #JulwaniaNews #BarwaniPolice #PoliceAlert
Barwani, Barwani | Aug 28, 2026