बांसगांव: खंड विकास अधिकारी कौड़ीराम की अध्यक्षता में संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर खंड विकास अधिकारी के सभागार में हुई बैठक
खंड विकास अधिकारी कौड़ीराम के सभागार में सोमवार खंड विकास अधिकारी कौड़ीराम सतेंद्र पाल सिंह की अध्यक्षता में ग्राम प्रधान एवम पंचायत सहायक , रोजगार सेवकों की बैठक हुई । बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ0 संतोष कुमार वर्मा ने कहा कि इस समय संचारी रोग का प्रकोप तेजी से फैलता है इसीलिए सरकार द्वारा इस मौसम में अभियान चलाया जाता हैं।