बांसगांव: बांसगांव क्षेत्र के एक गांव की 12वीं की छात्रा के अपहरण की सूचना से मचा हड़कंप, छात्रा मिली तालाब के किनारे
बांसगांव क्षेत्र के एक गांव की 12वीं की छात्रा का अपहरण किए जाने की सूचना पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने तलाश शुरू की तो छात्रा एक तालाब के किनारे मिली। पहले तो छात्रा ने भी अपने अपहरण की बात बताई पर बाद मे बयान से मुकर गई। उसके पास से एक मोबाइल फोन भी मिला है,जिससे एक नंबर पर बातचीत हुई है। पुलिस ने छात्रा के निशानदेही पर उसकी साइकिल बरामद कर ली।