बांसगांव: टिकरी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया, तीन के खिलाफ दर्ज हुआ केस
गगहा थाना क्षेत्र के टिकरी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टिकरी गांव निवासी विशाल की शादी 17 जून 2023 को बांसगांव क्षेत्र के मडई निवासी रामसागर की पुत्री निगम से हुई थी।