बांसगांव: बांसगांव के विधायक की मौजूदगी में कुशमौल ग्राम सभा के बूथ संख्या तीन और चार पर मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
गोरखपुर जनपद में बांसगांव विधानसभा क्षेत्र के कुशमौल ग्राम सभा के बूथ संख्या तीन और चार पर बुधवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। इस दौरान बांसगांव के विधायक विमलेश पासवान मौके पर मौजूद रहे। विधायक विमलेश पासवान ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया। इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष महेश शाही भी मौजूद रहे।