बांसगांव: बरईपार के निवासी अभियुक्त को बेलीपार पुलिस ने धोखाधड़ी करके रुपए हड़पने के आरोप में गिरफ्तार कर भेजा जेल
कम समय में रुपये दोगुणा करने का लालच देकर लोगों के करोड़ों रुपये हड़पने वाली फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी विक्रम प्रसाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। बेलीपार थाना क्षेत्र के बरईपार निवासी उपेंद्र जायसवाल ने डीडी फाइनेंस कंपनी खोली थी।