बांसगांव: मेंहदिया गाँव में मकान पर गिरा पेड़, मकान हुआ क्षतिग्रस्त, कोई हताहत नहीं
बांसगांव तहसील के में मेंहदिया गाँव में भारी वर्षा हो रही है जिसके चलते जमीन में नमी आ जाने के कारण एक मकान पर शनिवार को तेज आवाज के साथ एक पेड़ गिर गया। इससे मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। भारी वर्षा के कारण दीपक सिंह पत्रकार के मकान के पास स्थित बरसों पुराना आँवले का पेड़ उखड़ कर गीर गया।