लखीसराय: रंगदारी मांगने और फायरिंग मामले में पुलिस ने कटेहर गांव से अभियुक्त को पिस्टल व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
मेदनीचौकी पुलिस ने रंगदारी मांगने एवं फायरिंग मामले में एक अभियुक्त को सूरजगढ़ा नगर परिषद क्षेत्र में कटेहर गांव से पिस्टल एवं 5 कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. रविवार अपराह्न 4 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शिवम कुमार ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता में जानकारी दी. पुलिस ने पहाड़पुर गांव के रहने वाले ओपी यादव के पुत्र सुजीत कुमार को गिरफ्तार किया गया.