मानिकपुर: दादरी माफी में विद्यालय निर्माण पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की जांच की मांग की
चित्रकूट के मानिकपुर तहसील क्षेत्र के दादरी माफी गांव में विद्यालय भवन निर्माण की गुणवत्ता पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। आरोप है कि घटिया ईंट और मसाले में सीमेंट मानक से कम डाली जा रही है। 12 से 15 एक्का मसाले का प्रयोग हो रहा है। ग्रामीणों ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे निष्पक्ष जांच की मांग की है।