शाहजहांपुर: अज्ञात लोगों ने चिती गांव के पास बाइक सवार को पेट में मारी गोली,बाइक लेकर हुए फरार,मदनापुर CHC में युवक की मौत
शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र में स्थित गांव राजपूतपुर उर्फ चिती के पास बाइक की किस्त जमा करके वापस लौट रहे गोविन्द सक्सेना को अज्ञात लोगों ने लिफ्ट लेने के बहाने रोंककर पेट में गोली मार दी और बाइक लेकर फरार हो गए। गोली लगने से घायल युवक को मदनापुर CHC लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए हैं।