शाहजहांपुर: राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार कठेरिया ने डीएम और सीडीओ को वृक्षों में पानी डलवाने की व्यवस्था के लिए लिखा पत्र
शाहजहांपुर से राज्यसभा सांसद एवं पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के हिंदी सलाहकार समिति के सदस्य मिथिलेश कुमार कठेरिया ने जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी शाहजहांपुर को भीषण गर्मी देखते हुए पेड़ों में पानी डलवाने के लिए पत्र लिखा है। इसके साथ ही पर्यावरण संरक्षण योजना के तहत लगाए गए पेड़ों की संख्या से भी अवगत कराने को कहा गया है।