शाहजहांपुर: एसपी सिटी के नेतृत्व में कांट थाने पर थाना दिवस में समस्याओं का किया गया निस्तारण
शाहजहांपुर जिले के कांट थाने पर आज थाना दिवस का आयोजन किया गया। थाना दिवस के दौरान एसपी सिटी संजय कुमार के नेतृत्व एवं क्षेत्राधिकार सदर अमित चौरसिया के कुशल प्रशिक्षण में थाने पर आने वाले फरियादियों की समस्याओं के संदर्भ में जांच कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। थाना दिवस के दौरान कांट थाना प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर ने समस्याएं सुनी और निस्तारण कराया।