शाहजहांपुर: RC मिशन पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जिले की सीमा से बाहर छोडा
शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशानुसार न्यायालय द्वारा जिला बदर किए गए अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे हैं अभियान के क्रम में RC मिशन पुलिस ने जिला बदर अभियुक्त को गिरफ्तार कर जिले की सीमा से बाहर छोड़ा गया है। आरसी मिशन प्रभारी चंद्र प्रकाश शुक्ला ने जिला बदर अभियुक्त सरफराज खां को लखीमपुर खीरी सीमा पर पुलिस टीम द्वारा छुड़वाया गया है।