शाहजहांपुर: मदनापुर पुलिस ने JE को गोली मारने वाले ठेकेदार को 24 घंटे के अंदर घटना में प्रयुक्त तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
शाहजहांपुर जिले के मदनापुर थाना क्षेत्र में स्थित गांव फाजिलपुर में बीते दिवस शाम को ठेकेदार द्वारा JE को गोली मार दी गई थी। शाहजहांपुर पुलिस अधीक्षक ने घटना के कुलसी के लिए CO सदर अमित चौरसिया के नेतृत्व में टीम गठित की थी। पुलिस टीम ने 24 घंटे के अंदर उपरोक्त घटना को अंजाम देने वाले ठेकेदार को तमंचा व कारतूस के साथ सुंदरपुर गांव से गिरफ्तार किया है।