शाहजहांपुर: BJP के जिला कार्यालय पर NDA द्वारा नरेंद्र मोदी को तीसरी बार संसदीय दल का नेता चुने जाने पर की गई आतिशबाजी
शाहजहांपुर महानगर में रेती रोड पर स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष कृष्ण चंद्र मिश्रा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एनडीए द्वारा तीसरी बार संसदीय दल का नेता चुने जाने पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और जमकर आतिशबाजी की। इस दौरान भाजपा जिला इकाई के मंडल अध्यक्ष सभी मोर्चों के अध्यक्ष उपस्थित रहे।