हरिद्वार: हरिद्वार पुलिस व उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीमें करेंगी क्राइम कंट्रोल, सीसीआर भवन में एसएसपी ने दी जानकारी
लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र हरिद्वार पुलिस व उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीमें क्राइम कंट्रोल पर काम करेंगी। आज हरिद्वार के सीसीआर भवन में इंटर स्टेट बैठक आयोजित की गई, जिसमें हरिद्वार जनपद से सटे सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और बिजनौर जिले के पुलिस अधिकारी शामिल हुए। हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के नेतृत्व में आयोजित बैठक में क्राइम कंट्रोल पर चर्चा की गई।