भगवानपुर: चंदौर समेत पांच पंचायतों में आवास प्लस सूची के लिए ग्राम सभा आयोजित, 4,683 लाभुकों के नाम पढ़े गए
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास प्लस की प्रतीक्षा सूची के सत्यापन एवं अनुमोदन को लेकर रविवार को दोपहर करीब 12 बजे प्रखंड क्षेत्र की पांच पंचायतों में ग्राम सभा आयोजित की गई। ग्राम सभा में आवास प्लस सूची में शामिल लाभुकों के नाम पढ़कर सुनाए गए तथा सूची के सत्यापन एवं अनुमोदन की प्रक्रिया पर चर्चा की गई।