सूरजगढ़: पुलिस अधीक्षक ने मानिकपुर थाने का किया औचक निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश
गुरुवार अपराह्न 8 बजे पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार मानिकपुर थाना का औचक निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था का गहन जायजा लिया. योगदान के पश्चात पहली बार मानिकपुर थाना पहुंची पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में साफ सफाई, कार्यालय संचालन और पुलिस कर्मियों की सुविधाओं का निरीक्षण किया. लंबित कांडों की स्थिति उसके निष्पादन की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और निर्देश दिए.