सारठ: कैराबांक की पीड़िता ने गांव के 6 लोगों पर गाली-गलौज व मारपीट का मामला दर्ज कराया, पुलिस जांच में जुटी
पथरड्डा ओपी के कैराबांक निवासी सुनीता देवी पति कमल पंडित ने गांव के 6 लोगों पर गाली गलौज व मारपीट का मामला दर्ज कराया है। सोमवार शाम 7 बजे दर्ज मामले में पीड़िता ने पूर्व की दुश्मनी को लेकर उनके देवर के साथ बेरहमी से मारपीट करने और बीच-बचाव में गई महिला के साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस दर्ज मामले की छानबीन करके दोषी पर कार्रवाई की बात कह रही है।