चौरीचौरा: 40 लाख रुपये कीमत की चरस के साथ पुलिस ने दो तस्करों को किया गिरफ्तार
नेपाल से बिहार के रास्ते उत्तर प्रदेश में चरस की तस्करी किए जाने के मामले में चौरी चौरा पुलिस और एंटी थेफ्ट की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चरस, दो मोबाइल फोन, 1,385 रुपये नकद, एक एटीएम कार्ड, मोटरसाइकिल और पिठ्ठू बैग बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत विश्वकर्मा ।