दादरी: सेक्टर-31 क्षेत्र में शराबियों ने बीच सड़क पर सजाई शराब की महफिल, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
नोएडा के सेक्टर-31 क्षेत्र में शराबियों द्वारा बीच सड़क पर शराब पीने का मामला सामने आया है। वहीं शराब पीते हुए युवकों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर डीसीपी ने जांच के आदेश दिए हैं। डीसीपी राम बदन सिंह ने बताया है कि जल्द ही युवकों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।