दादरी: दादरी क्षेत्र में खनन माफियाओं द्वारा अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
ग्रेटर नोएडा के दादरी क्षेत्र में खनन माफियाओं द्वारा अवैध रूप से मिट्टी का खनन करने का मामला सामने आया है। वहीं खनन माफियाओं द्वारा अवैध रूप से किये जा रहे मिट्टी के खनन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो को संज्ञान में लेकर जिला अधिकारी ने जांच के निर्देश दिए हैं। जिला अधिकारी ने बताया है कि जल्द ही विधिक कार्रवाई की जाएगी।