दादरी: सेक्टर-44 के समीप पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, पुलिस की गोली से शातिर मोबाइल लुटेरा हुआ घायल
नोएडा के सेक्टर-44 के समीप देर रात चेकिंग के दौरान पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की गोली से एक शातिर मोबाइल लुटेरा घायल हो गया, वहीं अन्य बदमाश को कांबिंग के बाद क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को मौके से लूटे हुए 8 मोबाइल 1 अवैध तमंचा व मोटरसाइकिल बरामद हुई है। घायल बदमाश की पहचान मूल रूप से विजय के रूप में हुई है।