चित्तौड़गढ़। एसपी धर्मेंद्र सिंह यादव के निर्देश पर सोमवार को जिला पुलिस ने एक दिवसीय एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। 97 विशेष टीमों के 575 पुलिसकर्मियों ने जिले भर में दबिश देकर 111 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें स्थायी वारंटी, गिरफ्तारी वारंटी और विभिन्न मामलों मे शामिल है।