मिहींपुरवा: कतर्नियाघाट में पर्यटन सत्र शुरू होने के बाद पर्यटकों की संख्या बढ़ी, 270 पर्यटकों के पहुंचने की मिली जानकारी
कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में नया पर्यटन सत्र 1 नवंबर से शुरू हो गया। 10 नवंबर की सुबह तक करीब 270 पर्यटक यहां पहुंच चुके थे। वन विभाग को इस सीजन में पर्यटकों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। सत्र के पहले दिन मौसम खराब होने के कारण पर्यटकों को जंगल सफारी की अनुमति नहीं मिली। इसके बावजूद कतर्नियाघाट पहुंचे पर्यटक घड़ियाल सेंटर गए और उद्घाटन समारोह में शामिल