सिमरिया: खैरी गांव में सिमरिया पुलिस की अवैध कच्ची शराब के अड्डों पर संयुक्त दबिश, लहन नष्ट
Simariya, Panna | Sep 10, 2026 थाना सिमरिया और चौकी पुलिस स्टाफ की संयुक्त टीम ने ग्राम खैरी में अवैध कच्ची शराब बनाने वाले ठिकानों पर जोरदार छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में लहन और शराब बनाने की सामग्री जब्त कर तुरंत नष्ट कराई। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई है।