कोटद्वार: झंडीचौड़ में पोषण पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को दी गई जानकारी
विकासखंड दुगड्डा के झंडीचौड़ में सोमवार शाम 4 बजे पोषण पखवाड़ा के तहत नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया गया । जिसमें नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर विभाग के अधिकारी/कर्मचारी तथा नुक्कड़ नाटक टीम व आम जन समुदाय उपस्थित रहे