सिराथू: महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी भीड़ के कारण कोखराज इलाके में एनएच पर वाहनों की रेंगने जैसी स्थिति
शनिवार को कोखराज इलाके में नेशनल हाईवे पर वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण जाम की स्थिति बन गई।महाकुंभ प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालु घण्टों से परेशान नजर आए हैं।सड़क पर अचानक बढ़ी भीड़ के कारण वाहन रेंगकर चल रहे हैं।कोखराज में प्रयागराज के लिए डायवर्जन बनाया गया है जहाँ से होकर कुंभ मेले में श्रद्धालु जाते हैं।दोपहर तक जाम की स्थिति बनी रही है।