सिराथू: कमासिन गांव में जमीनी नापजोख के दौरान एक व्यक्ति ने राजस्व टीम के सामने कई आरोप लगाते हुए डीएम को पत्र भेजा
पहाड़पुर कोदन गांव के रहने वाले इसरार अहमद ने शुक्रवार को जिला अधिकारी को पत्र के माध्यम से शिकायत की है।आरोप लगाते हुए कहा कि कमासिन में उनकी जमीन है जिस पर शादीपुर का छेदी व अन्य लोग कब्जा करना चाह रहे हैं।कई बार विवाद हो चुका है।आरोप लगाया कि बिना अधिकार के राजस्व टीम माप जोख करने पहुंची थी, जबकि जमीन के कागज उनके नाम है।अन्य कई आरोप भी लगाया है।