सिराथू: कोखराज थाना क्षेत्र के गंगा प्रसाद स्कूल के पास बस ने बाइक व एक महिला को मारी टक्कर, तीन लोग हुए घायल
कोखराज थाना क्षेत्र के गंगा प्रसाद स्कूल के पास बृहस्पतिवार दोपहर एक तेज रफ्तार बेकाबू बस ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी जिसमें दो लोग सवार थे दोनों घायल हो गए।बस ने एक सड़क किनारे खड़ी महिला को भी टक्कर मारी है।महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है।घटना में तीन लोग घायल हुए हैं दो पुरुष और एक महिला।घायलों को पुलिस की मदद से पीएचसी मूरतगंज में भर्ती कराया गया है।