सिराथू: पत्रकार अमरेश मिश्र ट्रस्ट द्वारा महाकुंभ में दी गई मुफ्त बस सेवा सौरई और दौलतपुर कसार से हुई रवाना
कौशांबी के वरिष्ठ पत्रकार रहे अमरेश मिश्र ट्रस्ट की ओर से महाकुंभ प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त में बस सेवा सिराथू क्षेत्र के लोगों को दी गई है।शुक्रवार सौरई और दौलतपुर कसार गांव से यह बस रवाना की गई है।बस में 55 श्रद्धालु बैठकर गए हैं। पत्रकार अमरेश मिश्रा ट्रस्ट के अध्यक्ष शैलेश मिश्रा द्वारा पूजा अर्चना के बाद बस को रवानगी की दी गई है।