सिराथू: भड़ेहरी गांव के कम्पोजिट विद्यालय में छात्रों द्वारा की जा रही मजदूरी का वीडियो हुआ वायरल, अधिकारियों ने कहा- होगी जांच
कड़ा बीआरसी के अंतर्गत भड़ेहरी गाँव के कंपोजिट विद्यालय का वीडियो सोशल मीडिया पर शुक्रवार दोपहर को वायरल हुआ है। वायरल वीडियो के बारे में बताया जाता है कि बच्चे पढ़ाई की बजाय विद्यालय में मजदूरी करते हुए नजर आ रहे हैं।वीडियो की पब्लिक एप पुष्टि नहीं करता है।खंड शिक्षा अधिकारी नीरज उमराव ने कहा जांच कर कार्रवाई होगी।वीडियो में बच्चे अनाज बोरी उठा रहे हैं।