सिराथू: महिला अधिवक्ता के साथ अभद्रता मामले में वकीलों ने सिराथू एसडीएम कार्यालय का घेराव कर की शिकायत
सिराथू तहसील के अधिवक्ता वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा शुक्रवार दोपहर को एसडीएम सिराथू कार्यालय पर प्रदर्शन किया गया है, और एक शिकायती पत्र ज्ञापन के रूप में दिया गया है।वकीलों ने बताया कि महिला अधिवक्ता सुशीला देवी बृहस्पतिवार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में पहुंची थी।रिश्तेदार को विवाह सामग्री नहीं मिलने पर टोका तो एडीओ समाज कल्याण कपिल त्रिपाठी ने अभद्रता की है।