बक्सर: जिले में रोको-टोको अभियान: 56 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹36,000 जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | May 13, 2025 जिले में अलग अलग इलाकों से पिछले 24 घंटे में कुल 56 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार हत्याकांड कांड में 2, एससी एसटी एक्ट में 1, हत्या के प्रयास कांड में 2, शराब के सेवन में 18, शराब तस्करी में 1, वारंट में 30 अन्य मामलों में 2 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। वहीं पुलिस के द्वारा जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया।