बक्सर: प्रजापति हुंकार रैली की सफलता के लिए जिले में जनसंपर्क अभियान
Buxar, Buxar | May 12, 2025 प्रजापति हुंकार रैली को सफल बनाने जिले के प्रजापति समाज के लोग दिन रात जनसंपर्क कर रहे हैं। बिहार कुम्हार प्रजापति समन्वय समिति के प्रदेश संयुक्त सचिव विवेक प्रजापति ने बताया कि पटना के मिलर हाईस्कूल में 25 मई को सुबह 11:00 बजे प्रजापति हुंकार रैली का आयोजन किया गया है। जिले की प्रजापति समाज के लोग हजारों की संख्या में पटना पहुंचेंगे।