बक्सर: जहाज घाट से शराब के साथ एक महिला समेत तीन तस्कर गिरफ्तार, एक बाइक भी जब्त
Buxar, Buxar | May 12, 2025 मद्य निषेध अधिनियम के तहत चलाए गए अभियान के तहत ताबड़तोड़ छापेमारी की गई. जिसमें सागर के जहाज घाट एवं नई बाजार के साथ ही अलग-अलग जगहों से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई. उत्पाद विभाग की पुलिस को यह कामयाबी सोमवार को दिन के 3:00 बजे अपराह्न में मिली. पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार नगर के सेंट्रल जेल रोड स्थित गायत्री घाट से 178 टेट्रा पैक बरामद हुआ.