बक्सर: बक्सर स्टेशन से चोरी के मोबाइल के साथ आरपीएफ ने चोर को किया गिरफ्तार
Buxar, Buxar | May 12, 2025 रेलवे सुरक्षा बल द्वारा अपराधियों के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत सोमवार को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली. बक्सर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म से मोबाइल चोरी करने वाले एक चोर को सोमवार को संध्या 4:00 बजे गिरफ्तार किया गया. उसके पास से चोरी के एक एंड्रवायड मोबाइल बरामद किया गया. गिरफ्तार युवक इरफान शाह नगर के नई बाजार निवासी मोहम्मद कलीम शाह का पुत्र है.